सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता : भाग 1
प्रश्न 1) एक वाहन ने आपको ओवरटेक किया है I अब आपके और उसके बीच बहुत कम फासला है , ऐसे में आपको क्या करना चाहिए ?
क) गाती धीमी करें
ख) अगले वाहन के नजदीक चलाएँ
ग) अगले वाहन को ओवरटेक करें
घ) हैडलाईट चमकाएँ
प्रश्न 2) सडक दिशा के समानांतर लगातार सीधी रेखा में खिंची हुई पीली रेखाएं किसलिए होती हैं ?
क) ताकि आप उचित दूरी बनाकर चल सकें
ख) आपको अपने वाहन की गति के प्रति सावधान करने के लिए
ग) गोल चक्कर से दूरी बताने के लिए
घ) ताकि आप सही लेन व स्थिति का चयन कर सकें
प्रश्न 3) 60 कि०मी०/घंटा की रफ़्तार के साथ चल रहे एक ट्रक और स्कूटर में से कौन सा वाहन आगे निकल जाएगा ?
क) ट्रक
ख) स्कूटर
ग) दोनों बराबर रहेंगे
घ) कोई भी आगे निकल सकता है
प्रश्न 4) बड़ी गाड़ियाँ जब तेज़ गति से सड़क पर गुजरती हैं तो इनसे उत्पन्न हवा के वेग से किसको खतरा हो सकता है ?
क) साइकिल सवारों को
ख) पदयात्रियों को
ग) दुपहिया वाहन चालकों को
घ) उपर्युक्त सभी को
प्रश्न 5) आप तीव्र गति से चल रहे यातायात के बीच गाड़ी चला रहे हैं I आगे कई गाड़ियाँ एक पंक्ति में खडी हैं I आपको क्या करना चाहिए ?
क) गाड़ी की रफ़्तार बढ़ा देनी चाहिए
ख) लेन बदल लेनी चाहिए
ग) 'फॉग लाईट' जला लेनी चाहिए
घ) खतरासूचक बत्तियाँ जला लेनी चाहिए
प्रश्न 6) आप सडक पर घुड़सवारों के एक झुंड की तरफ बढ़ रहे हैं I अचानक एक घोड़ा बिदक जाता है I ऐसे में आप क्या करेंगे ?
क) धीरे-धीरे ब्रेक लगाकर गाडी रोकेंगे और उन्हें निकल जाएं देंगे
ख) तुरंत तेज़ी से ब्रेक लगाएंगे
ग) उसी प्रकार आगे बढ़ते रहेंगे
घ) गति बढ़ाकर आगे निकल जाएंगे
प्रश्न 7) जहाँ सडक पर कार्य चल रहा हो , वहाँ क्या नहीं करना चाहिए ?
क) गति बढ़ाकर ओवरटेक करना
ख) हैडलाईट चमकाना
ग) तेज़ी से हॉर्न बजाना
घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 8) आपको गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन कब प्रयोग करना चाहिए ?
क) जब आप सुरक्षित स्थान पर रुके हों
ख) जब आप धीमी गति से चल रहे हों
ग) सड़क पर चलते हुए
घ) कम यातायात में
प्रश्न 9) सडक पर बनी बीच की लेन किस यातायात के लिए होती है ?
क) सिर्फ कारों के लिए
ख) साइकिलों के लिए
ग) बसों व ट्रकों के लिए
घ) कार व दुपहिया वाहनों के लिए
प्रश्न 10) आप किसी खराब सड़क पर स्कूटर के पीछे गाड़ी चला रहे हैं , आपको क्या करना चाहिए ?
क) उचित दूरी बनाकर रखें
ख) सावधान रहें क्योंकि वह वाहन असंतुलित हो सकता है
ग) सावधान रहें क्योंकि वह वाहन अचानक अपनी लेन बदल सकता है
घ) ऊपर दिए गए सभी उत्तर सही हैं
Comments
Post a Comment